नवगछिया पुलिस ने चोरी के आरोपी नोनियापट्टी से कर लिया गिरफ्तार.. आरोपी का सीसीटीवी

Crime Reoprts

नवगछिया पुलिस ने चोरी के आरोपी नोनियापट्टी निवासी रोहित उर्फ ढोकला को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया थाना के मुमताज मोहल्ला में चोरी के आरोपी का फुटेज सीसीटीवी में सामने आया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में मुमताज मोहल्ला निवासी संजय साह ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। दो एवं तीन जनवरी को मध्य रात्रि में घर में घुसकर चोर ने चोरी कर ली।

चोर ने कपड़ा, घरेलू रसोई का सामान, सोने का डेढ़ भर का नथ, टीका, तीन चांदी का सिक्का व अन्य सामान चोरी कर ली। सुबह होने पर संजय को चोरी की घटना की जानकारी हुई। घर के पास सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। उसमें देखा तो दो आरोपित धरमिंदर महतो, ढकला संदिग्ध अवस्था में देखा गया।