नवगछिया : जहांगीरपुर वैसी गांव में भीषण कटाव जारी.. विभाग ने बंद किया बचाव कार्य

सूचना/खबरे

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर वैसी गांव में कोसी नदी भीषण कटाव कर रही तो दूसरी तरफ जल संसाधन विभाग ने बचाव कार्य बंद कर दिया है. जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. स्थानीय ग्रामीणों मो इसतेखार आलम, अब्दुल गफ्फार, नयाज अख्तर ने कहा कि कोसी तीव्र कटान कर रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगर निरंतर बचाव कार्य नहीं किया गया तो आगामी दस दिनों में कोसी काटव आवासीय क्षेत्रों में प्रभावी हो जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि पीछे 24 घंटे में भी कोसी नदी ने भीषण कटाव करते हुए कहीं पर एक तो कहीं पर दो फीट कटाव किया है. इधर विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि स्थिति नियंत्रित है. जरूरत पड़ी तो शनिवार को कटाव निरोधी कार्य किया जाएगा.