नवगछिया। नवगछिया एवं गोपालपुर प्रखंड में जाति जनगणना को लेकर प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार गोपालपुर प्रखंड में 230 प्रगणक एवं 40 पर्यवेक्षक हैं, तो वहीं नवगछिया प्रखंड में 255 प्रगणक और 43 पर्यवेक्षक है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पदाधिकारी ने बताया कि इस कार्य में आंगनवाड़ी सेविका पंचायत रोजगार सेवक एवं शिक्षकों को लगाया गया है मुख्य रूप से उच्च विद्यालय के शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है
इस कार्य को लेकर के शनिवार से मकान की गणना एवं सूची तैयार करने का कार्य शुरू किया जाएगा इसको देखते हुए गनणा सामग्री का भी वितरण किया गया है।

