भागलपुर : अस्पताल में भर्ती मरीज से निजी एंबुलेंस चालक ने किया गन्दा काम, अश्लील बातें फिर ….

भागलपुर / पटना

मायागंज अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती महिला मरीज से निजी एंबुलेंस चालक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार देर शाम की है। पीड़िता ने बताया कि 30 घंटे में 15 बार कॉल कर उसने अश्लील बातें कीं। उसने कमरे पर भी आने का ऑफर दिया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुल्तानगंज प्रखंड की रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसे पथरी का ऑपरेशन कराना है। 15 दिन पहले वह मायागंज अस्पताल के सर्जरी विभाग में भर्ती हुई थी। सोमवार सुबह उसकी गोतनी के बेटे को इलाज के लिए एंबुलेंस से लाया गया था। वह सहेली के साथ गोतनी के बेटे को देखने के लिए इमरजेंसी गेट पर गयी थी। उस वक्त पीड़िता का मोबाइल उसकी सहेली के हाथ में था। एंबुलेंस चालक मोबाइल में टाइम सेट करने के बहाने सहेली से मोबाइल ले लिया। इसके बाद उसने नंबर भी किसी तरह ले लिया।

पीड़िता ने बताया कि सोमवार दोपहर 11 बजे से लेकर मंगलवार शाम पांच बजे तक एंबुलेंस चालक ने अपने मोबाइल नंबर 7634014790 से महिला के मोबाइल नंबर पर 15 बार कॉल किया। हर बार उसने अश्लील बातें की। सोमवार शाम करीब चार बजे महिला मरीज के बेड तक वह पहुंच गया। उस समय वह पीड़िता के पैर को छूकर अश्लील हरकतें करने लगा था। महिला ने शोर मचाने की धमकी दी तो वह भाग गया। मंगलवार शाम को महिला मरीज ने इसकी शिकायत इमरजेंसी के कंट्रोल रूम में पदस्थापित हेल्थ मैनेजर से की।