नौकरी : बिहार में गेस्ट टीचर बनने का सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई

भागलपुर / पटना

चयनित शिक्षकों को प्रतिदिन 1000 रुपये और महीना में अधिकतम 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. मेधा सूची के पैनल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित अभ्यर्थी, जो एसटीईटी पेपर-2 में पास होंगे, उन्हें वरियता दी जाएगी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना : अगर आप शिक्षक बनने का सपना संजोए हुए हैं तो आपके लिए सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर बनने का सुनहरा मौका है. इसके लिए आवेदन की तिथि तय हो गई है. पटना में 22 मई को चार जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए शेखपुरा के केबी सहाय हाइस्कूल में हाथों-हाथ आवेदन लिए जाएंगे. गेस्ट टीचर के लिए 21 से 65 वर्ष के उम्र के अभ्यर्थी आवेदक बन सकते हैं. छुट्टी के दिन आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे.

चयनित शिक्षकों को प्रतिदिन 1000 रुपये और महीना में अधिकतम 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. मेधा सूची के पैनल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित अभ्यर्थी, जो एसटीईटी पेपर-2 में पास होंगे, उन्हें वरियता दी जाएगी. इसके बाद ग्रेजुएट प्रशिक्षित अभ्यर्थी, स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी को रखा जाएगा. इन अलावा एमटेक और बीटेक वालों को मौका दिया जाएगा. गेस्ट टीचर्स से संबंधित सारी जानकारी जानकारी जिले की एनआईसी की बेवसाइट पर अपलोड होगी.

जून में ही होगी बहाली:-

डीपीओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि सभी विषयों के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था होगी. आवेदन केबी सहाय स्कूल में लिया जाएगा. सभी सूचना वेबसाइट पर दिए हुए हैं. पदों की संख्या से चार गुना आवेदन लिए जाएंगे. जो फाइनल होंगे उन्हें स्कूल चुनने को कहा जाएगा और जून में ही बहाली हो जाएगी.