भगलपुर आसपास : 3 एके-47 के साथ एक हथियार तस्कर गिरफ्तार, कई पार्ट्स भी बरामद

भागलपुर / पटना

बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने गुरुवार को तीन AK-47 के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। हथियार तस्कर का नाम इमरान बताया जा रहा है और वह मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इमरान के पास से हथियारों के कई पार्ट्स भी बरामद किए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी

-मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जमालपुर जुबली बेल चौक के पास एक तस्कर हथियारों की खेप लेकर आ रहा है। एसपी बाबूराम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है आरोपी के पास एके 47 जैसे हथियार कहां से आए। आरोपी के तार किस गिरोह से जुड़े हैं इस बात को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।