बेगूसराय : रेलवे ट्रैक पर गिरा एटीएम कार्ड से भरा बोरा, लूटने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

भागलपुर / पटना

बेगूसराय के बरौनी खगरिया रेल खंड के अंतर्गत लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एसबीआई का एटीएम कार्ड क्षत विक्षत स्थिति में रेलवे ट्रैक पर फेंका हुआ देखा गया. जिसे देखकर स्थानीय लोग की भीड़ जमा हो गई और जिसे जितना चाहा लेकर घर की ओर चलते बने.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त घटना से संबंधित बताया जाता है कि सोमवार की सुबह हाजीपुर से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी से बेगूसराय से लखमिनिया एसबीआई स्टेशन रोड के कर्मी के द्वारा एसबीआई के उपभोक्ताओं के लिए एटीएम कार्ड बोरे में भरकर लाया जा रहा था. ट्रेन से उतरने के बाद अपलाइन और डाउन लाइन के बीच में बोरे को रखकर कर्मी इधर उधर खिसक गया.

इसी क्रम में पूर्व दिशा से आ रही दादर एक्सप्रेस के इंजन में फंस कर बोरा को धज्जियां उड़ाते हुए चली गई और एटीएम क्षत-विक्षत हो गया.

वहीं उसके बाद वहां देखने और लूटने वालों की भीड़ जमा हो गई. जब इस संबंध में लखमिनिया एसबीआई पुराना शाखा के ब्रांच मैनेजर से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई बार कोशिश के बावजूद संपर्क संभव नहीं हो सका.