SC/ST एक्ट में बदलाव के विरोध में भारत बंद का प्रभाव बेगूसराय में भी दिखने में आया. यहां बंद समर्थकों ने बाजार बंद कराने के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस भी रोक दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जातिगत आरक्षण के विरोध में अगड़ी जातियां कमर कस चुकी हैं. खासकर संशोधित एक्ट पर वे जमकर और खुलकर विरोध जता रही हैं. इसी बाबत आज पूरे देश में बंद बुलाया गया. बेगूसराय में भी सवर्ण सेना बाजार बंद कराती रही. स्कूलों पर पहले से ही ताला पड़ा हुआ था.

इसी कड़ी में सवर्ण समुदाय ने स्टेशन पहुंचकर गरीब रथ एक्सप्रेस रोक दी. इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया. रेल रोके जाने की वजह से विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें लगी हुई हैं और यात्री परेशान हैं.
प्रदर्शनकारी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रहे और जाति के आधार पर आरक्षण खत्म करने की मांग की.
