पटना विश्वविद्यालय के निवर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास की कविता ने पटनावासियों को घंटों झूमने पर मजबूर कर दिया. बापू सभागार में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने एक से बढ़कर एक कविता गीतों के माध्यम से सुनाया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कवि कुमार विश्वास ने राजनीतिक घटनाक्रम को ना सिर्फ कविता के माध्यम से पेश किया बल्कि अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत बिहार के नेताओं पर भी कविता के माध्यम से जमकर कटाक्ष किया. कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है…कविता सुनते ही युवा खड़े होकर स्वागत करने लगे और तब तक स्वागत करते रहे जब तक कि कार्यक्रम खत्म नहीं हुआ.


रामधारी सिंह दिनकर को कवि विश्वास ने कविता से याद किया और हम दिनकर के वंशज हैं, चुप कैसे रहते…पूरे दिल से सुनाया. कवि कुमार विश्वास की कविता ने 4 घंटे तक बापू सभागार में ऐसा समा बांधा कि हॉल छोटे पड़ गए और लगातार तालियां बजती रही.
