नवगछिया : अर्जुन कॉलेज ऑफ एडुकेशन (B. Ed) में शिक्षक दिवस की धूम, स्टूडेंट्स की मनमोहक प्रस्तुति -Naugachia News

EVENT

नवगछिया : नवगछिया के मदरौनी में स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ एडुकेशन में भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर बुधवार को  शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. निदेशक राजीव रंजन, शिक्षकों और सहकर्मियों की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनभर चलता रहा. गुरु शिष्य परम्परा को पल्लवित और पुष्पित कर रहे अर्जुन कॉलेज ऑफ एडुकेशन में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का भव्य सम्मान छात्रों के द्वारा हुआ और उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अर्जुन कॉलेज ऑफ एडुकेशन के निदेशक राजीव रंजन ने शिक्षक व गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल करने में अति महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने शिक्षकों और छात्रों को इस अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं.

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में बताते हुए निदेशक ने कहा कि राधाकृष्णन महान दार्शनिक और शिक्षाविद थे. उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अपने ज्ञान का प्रकाश दूसरों में बांटा. राधाकृष्णन कहा करते थे कि छात्रों को किताबी कीड़ा नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे बौद्धिक विकास पर भी जोर देना चाहिए, इसलिए वे अपनी कक्षा को बोझिल बनाने की बजाए खुशनुमा बनाकर रखते थे. निदेशक राजीव रंजन ने राधाकृष्णन के दर्शन को आसान बनाते हुए कहा कि पढाई को कभी उबाऊ बनाकर छात्रों को नहीं पढ़ाना चाहिए.