इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से हैं जहां नए साल के पहले दिन एक छात्रा के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। जिले के डंडारी थाना की तेतरी पंचायत के बीच चौराहा पर नववर्ष पर दुष्कर्म में असफल होने पर तीन दरिंदों ने 18 वर्षीय छात्रा को चाकू से गोद-गोदकर जख्मी कर दिया। बदमाशों ने छात्रा के कई नाजुक अंगों पर चाकू से प्रहार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना पर पुलिस ने जख्मी छात्रा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह जीवन- मौत से जूझ रही है। घायल छात्रा के होश आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।
बताया जाता है कि नववर्ष पर गिफ्ट देने का बहाने अज्ञात बदमाशों ने लड़की को घर से बुलाया। 10 मिनट बाद ही वह खून से लथपथ होकर बीच सड़क पर गुजरने वाले हर राहगीरों से मदद की गुहार लगा रही थी। एक राहगीर ने परिजनों को सूचना दी कि आपकी बेटी खून से लथपथ सड़क के बीच पड़ी है। परिजन के साथ स्थानीय लोग जब घटना स्थल पहुंचे तो लड़की की स्थिति का क्राइम सीन देखकर लोगों के होश उड़ गए।पीड़िता दर्द से कराहती सड़क पर पड़ी हुई थी।

![]()
आनन- फानन में लोगों ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां स्थिति को गंभीर देख डाक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की मां अपनी बेटी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करने वाली दुर्दशा देखकर फफक-फफक कर रोने लगी।
मां ने बताया कि किसी ने मोबाइल से कॉल कर उसे घर से बाहर बुलाया था। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करने बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। छात्रा की हालत काफी गंभीर है।
