दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसलिंग की मीटिंग में कपड़े पर एक जनवरी 2022 से 5 फीसदी की जगह 12 फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले को वापस लेने का क्लॉथ मर्चेंट नवगछिया ने स्वागत किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्लॉथ मर्चेंट नवगछिया के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बिहार भर के व्यापारियों एवं नवगछिया के व्यापारियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि इससे बिहार के लाखों कपड़ा एवं फुटवियर व्यापारियों को राहत मिलेगी जो पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बेहद तनाव की जिंदगी जी रहे थे।
उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से लाखों कपड़ा, होजरी, रेडीमेड और फुटवियर व्यवसायियों को राहत मिलेगी साथ ही सामान्य उपभोक्ता भी महंगाई की मार से बच सकेंगे।

