बिहार में पहली बार मिले एक दिन में 10000 से अधिक मरीज, 51 लोगों की गयी जान

भागलपुर / पटना

पटना. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मंगलवार को राज्य में 10455 नये कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 51 लोगों की मौत हो गयी. राज्य में ये दोनों आंकड़े अब तक के सर्वाधिक हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को कुल एक लाख छह हजार 156 सैंपलों की जांच की गयी. इनमें 36,943 आरटी-पीसीआर टेस्ट और 66,905 रैपिड एंटिजन टेस्ट किये गये. इस तरह राज्य में संक्रमण दर बढ़ कर 9.85% हो गयी है.

वहीं, पिछले 24 घंटे में 3577 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. रिकवरी रेट घट कर 82.99% तक आ गयी है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर रिकॉर्ड 56354 हो गयी है.

पटना में सबसे अिधक 2186 नये केस : जिलावार रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले में सबसे अधिक 2186 नये संक्रमित मिल हैं, जबकि गया जिले में 1086, मुजफ्फरपुर में 544, सारण में 530 और भागलपुर में 449 नये पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा नालंदा में 375, औरंगाबाद में 350, बेगूसराय में 346, वैशाली में 334, मुंगेर में 317, पूर्णिया में 294, बक्सर व पश्चिमी चंपारण में 232-232, कटिहार व सीवान में 228-228 नये संक्रमित पाये गये.

ऐसे ही जहानाबाद में 180, पूर्वी चंपारण में 168, सहरसा में 163, भोजपुर व समस्तीपुर में 157-157, जमुई में 156, मधेपुरा में 153, नवादा में 150, अरवल में 146, सुपौल में 144, रोहतास में 139, गोपालगंज में 118, मधुबनी में 114, लखीसराय में 103, अररिया में 89, खगड़िया में 88, किशनगंज में 87, दरभंगा में 81, शेखपुरा में 72, सीतामढ़ी में 66, बांका में 65, कैमूर में 52 व शिवहर में 42 नये संक्रमित पाये गये.

47,451 मरीज होम आइसोलेशन में

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार तक राज्य में 49,527 एक्टिव कोरोना मरीज थे. इनमें 47,451 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज व कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में 1009, केविड केयर सेंटर में 488 और डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 539 मरीज हैं.

इस प्रकार सरकारी अस्पतालों व सेंटरों में कोरोना के लगभग 2036 मरीज भर्ती हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना के मरीजों का इलाज शुरू किया गया है. ऐसे में कितने मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, इसकी भी अब गणना शुरू की गयी है.

18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की अभी तैयारी नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 18 वर्ष के अधिक उम्र वालों को भी एक मई से टीकाकरण की शुरू किये होने की सूचना अभी राज्य को भी मीडिया के माध्यम से ही मिला है. इसको लेकर केंद्र से अभी आधिकारिक कोई जानकारी नहीं मिली है. आधिकारिक जानकारी के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में प्रतिदिन चार लाख टीका आपूर्ति की जरूरत है, लेकिन अभी डेढ़ से दो लाख की आपूर्ति हो रही है. गौरतलब है कि राज्य में अब तक 61 लाख 68 हजार 593 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है, जबकि मंगलवार को 93,164 लोगों का टीकाकरण किया गया.