पटना : बिहार में कोरोना अपना प्रभाव तेजी से बढ़ा रहा है। गुरुवार को राज्य में इस महामारी ने 27 और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार को पटना के खाजपुरा में आठ और जमालपुर (मुंगेर) में चार नए मामले सामने आए। पहली बार कैमूर जिले से भी आठ संक्रमित मिले हैं। सिवान से एक और सासाराम से छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। 27 नए मामलों के साथ बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 170 पर पहुंच गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर के चार संक्रमितों में तीन महिलाएं जिनकी आयु 68, 61 व 60 वर्ष और पुरुष की आयु 30 वर्ष है। मुंगेर के जमालपुर से जो चार संक्रमित मिले हैं वे नालंदा से लौटे संक्रमित के संपर्क में आए थे। इस व्यक्ति ने अब तक 24 लोगों को संक्रमित किया है। उक्त व्यक्ति जमालपुर से नालंदा जमात के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इन लोगों के साथ ही सिवान के गोरियाकोठी से भी एक संक्रमित युवक मिला है। इन 27 के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर सभी को क्वारंटाइन करते हुए सैंपल लिए जाएंगे।

सिकंदपुर मोहल्ले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को बांस-बल्ला लगाकर सील कर दिया। बावजूद इसके कुछ लोग रास्ता बनाकर आवाजाही करने से बाज नहीं आए ’ जागरण
कोरोना प्रभावित जिले व संक्रमित एक नजर में
मुंगेर 31, नालंदा 31, सिवान 30, बेगूसराय 9, पटना 24, गया 5, बक्सर 8, गोपालगंज 3, नवादा 3, सारण 1, लखीसराय 1, भागलपुर 5, वैशाली 1, भोजपुर 1, रोहतास 7 और पूर्वी चंपारण 1, बांका 1, कैमूर 8, कुल संख्या 170

कैमूर से आठ मामले
सचिव संजय कुमार ने बताया कि कैमूर के चैनपुर से आठ संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि रोहतास की संक्रमित महिला की बेटी का ससुराल कैमूर के चैनपुर में है। अभी दो दिन पूर्व ही अपने नैहर रोहतास से अपने ससुराल चैनपुर लौटी है। ससुराल लौटी संक्रमित महिला ने अपने ही परिवार के सात अन्य लोगों को संक्रमित किया। इन आठ संक्रमितों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं। सासाराम से छह संक्रमित केस मिले। इनमें 36 वर्ष की एक महिला एवं 28, 20, 63, 38 और 17 वर्ष के पांच पुरुष है। यह छह लोग दो दिन पूर्व सासाराम से मिली संक्रमित महिला के संपर्क में आए थे। रोहतास की महिला 14 लोगों को संक्रमित कर चुकी है।
जिले में 57 प्वाइंट सील, अतिरिक्त फोर्स तैनात
भागलपुर : जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पीजी डॉक्टर सहित चार मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने घेराबंदी शुरू कर दी है। गुरुवार को शहर में 50 और सन्हौला में सात सहित 57 प्वाइंट सील कर दिए गए। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मोजाहिदपुर, इशाकचक और बबरगंज में 45 प्वाइंट, बरारी इलाके में पांच प्वाइंट और सन्हौला इलाके में सात प्वाइंट चिह्न्ति हैं। इन इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिए गए हैं। इन इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जिन इलाकों को सील किया गया है, वहां के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोगों को निकलने पर हर तरह से रोक रहेगी। यदि कोई कानून तोड़ता है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
input:Jagran
