पटना : प्रेमिकाओं की डिमांड पूरी करने के चक्कर में एक युवक चोर बन गया और बड़ी डिमांड पूरी करने के लिए वह महंगी स्पोर्ट्स बाइक और कार चुराकर बेचने लगा। मिले पैसे से वह अपनी प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट्स खरीदता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुवार देर रात युवक सहायक थाना क्षेत्र के पीएनटी मोहल्ले में अपने तीन दोस्तों के साथ एक कार की चोरी करने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे चोरी करते देख लिया और पकड़कर खूंटे से बांध दिया। इस बीच युवक के तीन दोस्त मौके से फरार हो गए।
लोगों ने युवक की लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ की चंगुल से छुड़ाया।

युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड्स के महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी ने बताया कि उसकी कई प्रेमिकाएं हैं। युवक का नाम अनिल उराव है और वह सपनी हसनगंज का रहने वाला है।
पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक की निशानदेही पर फरार तीन आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
