पटना: छात्र के अंग्रेजी की किताब को खोलकर देखा तो दंग रह गई पटना पुलिस….

भागलपुर / पटना

पटना:  बिहटा पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी किताब में विदेशी पिस्टल के साथ लखीसराय के बडिहिया निवासी सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ और आपराधिक इतिहास खंगालने के बाद पता चला कि सौरभ बाढ़-मोकामा में सक्रिय सोनू-मोनू गिरोह का सक्रिय सदस्य और शूटर भी है। बिट्टू हत्याकांड और बाढ़ कोर्ट में कैदी हत्याकांड में इसकी संलिप्तता थी। कुछ माह से सौरभ ने पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के महादेव मार्केट में अपना ठिकाना बना रखा था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किताब खुलते ही हैरान रह गई पुलिस

एसएसपी मनु महाराज की मानें तो सौरभ नौबतपुर के कुख्यात विपुल का शूटर है। विपुल की हत्या के बाद गिरोह की कमान खुद संभाल रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सौरभ अपने साथियों के साथ बिट्टू नाम के युवक की हत्या की योजना बना रहा था।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह पटना से बिहटा अपने साथियों के साथ जा रहा है। जिसपर पुलिस ने पटना से बिहटा की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सौरभ को रोका तो उसने वाहन के कागजात और अन्य दस्तावेज दिखाए। पूछताछ में सौरभ ने खुद को छात्र बताया। शक होने पर पुलिस ने जब उसका बैग खोला तो कपड़ों के बीच किताब में छिपाई हुई पिस्टल मिली।

सोनू-मोनू गिरोह का सक्रिय सदस्य

गिरफ्तारी के बाद थाने लाकर पूछताछ और आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि सौरव कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह का शूटर भी है। जो कई वारदात में पिस्टल का इस्तेमाल किया। घटना को अंजाम देने के दौरान वह छात्र बनकर घूमता था।

पुलिस को संदेह न हो इसके लिए वह किताब को ही पिस्टल केस बना रखा था। पूछताछ में पता चला कि पूर्व में बिहटा के बिट्टू की सौरभ ने विकास और चंदन के साथ मिलकर की थी। सौरभ पिछले साल बाढ़ कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी की हत्या में संलिप्त था