बिहार में 2062 पदों पर चयनित सब-इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों को जिलों में तैनाती दे दी गयी है. गुरुवार को बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में उन जिलों का आवंटन किया गया है जहां चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती मिली है. सभी अभ्यर्थियों को उनके गृह जिला से अलग जिले में तैनात किया गया है. जिला आवंटन के बाद अब सभी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर अपना योगदान देंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार पुलिस के 2446 पदों पर दारोगा, सार्जेंट और सहायक जेल अधीक्षक की नियुक्ति का मामला काफी गरमाया रहा. सब इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग का लंबा इंतजार करना पड़ा. मेरिट लिस्ट से जुड़ा विवाद पटना हाइकोर्ट तक पहुंच गया था. इस बीच कोर्ट से यह आदेश आया था कि जबतक अगली सुनवाई ना हो तबतक के लिए इस वैकेंसी की ज्वाइनिंग पर रोक लगा दी जाए.
