बिहार पुलिस और जेल में बड़े पैमाने पर बहाली होगी। दारोगा के दो हजार से ज्यादा पदों के अलावा सार्जेंट, सहायक जेल अधीक्षक के पद पर भी नियुक्ति का विज्ञापन मंगलवार को जारी कर दिया गया। बहाली बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा की जाएगी। कुल 2446 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दारोगा के 2064 व सार्जेंट के 215 पद शामिल: आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक बिहार पुलिस में दारोगा के 2064 और सार्जेंट (प्रारक्ष अवर निरीक्षक, परिचारी) के 215 पदों पर बहाली होगी। वहीं कारा विभाग के अधीन सहायक जेल अधीक्षक के 167 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सहायक जेल अधीक्षक के 42 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित होंगे।.

तीन परीक्षाएं होंगी: विज्ञापन जारी किए जाने के साथ बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को तीन परीक्षाओं से गुजरना होगा। सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी। इसके आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चयन होगा। इसे पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी की जाएगी। .

22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन होगा: तीनों पदों पर बहाली के लिए अभ्यर्थी 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 25 सितम्बर रखी गई है। तीनों पदों पर नियुक्ति संयुक्त परीक्षा के माध्यम से होगी। लिखित परीक्षा में कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। .
