बिहार के बक्सर जिले में एक महिला ने अद्भुत दो मुंहे बच्चे के जन्म दिया है। जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह धनसोई प्रखंड के गंगाढी निवासी शिवराजो ने दो मुंहे बच्चे को जन्म दिया। दोनों बच्चों के कमर जुड़े हैं। लेकिन सिर अलग-अलग है। वहीं जन्म देने वाले बच्चों में एक लड़की तो दूसरा लड़का है। जिले के सदर अस्पताल में इस तरह के बच्चे के जन्म लेते ही इसकी चर्चा पूरे अस्पताल में फैल गई।देखते ही देखते आस पड़ोस के सैकड़ों लोग बच्चे को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। आपको बताते चलें कि बक्सर जिले के धनसोई प्रखंड के गंगाढी गांव निवासी छोटक सिंह की पत्नी शिवराजो को बुधवार की देर रात अचानक पेट में दर्द होने लगा जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें सदर अस्पताल इलाज के लिए लाए। डॉक्टरों ने मां बनने की बात बताते हुए भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इलाज के दौरान आज सुबह तकरीबन 10 बजे शिवराजो ने दो मुहे बच्चे को जन्म दिया।शिवराजो का प्रसव महिला चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित और समान तरीकों से संपन्न हो गया। जच्चा और बच्चा दोनों सलामत हैं। लेकिन दोनों बच्चों को वहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच मे रेफर कर दिया है। बच्चे की मां शिवराजो ने बातचीत करने के दौरान बताया कि वह तीसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले उसने एक लड़का और लड़की को सामान्य तरीके से जन्म दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
