बिहपुर: दाता मांगनशाह के उर्स की सीसीटीवी से होगी निगरानी -Naugachia News

बिहपुर

बिहपुर: सम्प्रदायिक सद्भाव एवं कौमी एकता का प्रतीक बन चुके मिल्की गांव स्थित दाता मांगनशाह रहमतुल्ला अलैह के सलाना उर्स -ए -पाक को लेकर मजार परिसर के पास समुदायिक भवन में शनिवार को प्रशासनिक शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ मुकेश कुमार ने की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संचालन नायब सदर इरफान आलम ने किया। बैठक में सीसीटीवी से निगरानी करने पर सहमति बनी। बैठक में एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती डीसीएलआर परमानंद साह ,प्रमुख रीमा देवी बीडीओ सुधीर कुमार , इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह चौहान , आरपीएफ इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सहित कई लोग आदि मौजूद थे। .