नवगछिया सहित रंगरा, गोपालपुर, इस्माइलपुर में मां दुर्गा की पूजा कर चढ़ाई डलिया -Naugachia News

NEWS

नवगछिया सहित रंगरा, गोपालपुर, इस्माइलपुर में दुर्गा पूजा श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर बाजार के शहीद टोला स्थित दुर्गा मंदिर , नया टोला दुर्गा मंदिर, कलिंदीनगर दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मैया की पूजा अर्चना की।.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने के लिये देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी थी। शहीद टोला में दर्जनभर कार्यकर्त्ता सहित अन्य लोग मेले में व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। नया टोला परिसर में भी पूजा के मौके पर मेला लगा है। मधतपुर में मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। .

पीरपैंती प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में अष्टमी एवं नवमी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विधिवत पूजा के लिए महिलाओं ,नवयुवतियों की भीड़ अधिक दिखी। योगिवीर पहाड़ी बाराहाट पर स्थित अष्टदशा भुजाधारी मां दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने खोइंछा देकर डलिया व चुनरी चढ़ाया।