पूर्व सांसद ने की सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से भेंट, भारत में कुल 100 अरब डॉलर का निवेश की घोषणा

NEWS

भागलपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ समर्थन हासिल करने की मुहिम में भारत को सऊदी अरब का साथ और समर्थन मिला है। दिल्ली में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात हुई। उनके दौरे से आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर का समर्थन हासिल करने की मुहिम में भारत को एक मजबूत साथी मिला है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हुसैन ने राष्ट्रपति भवन में प्रिंस से मुलाकात के बाद बताया कि भारत और सऊदी अरब के बीच मजबूत रिश्तों का दौर शुरू हुआ है। क्राउन प्रिंस के भारत दौरे से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं। ये बड़ी उपलब्धि है कि दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एक-दूसरे को सहयोग का वादा किया है। सऊदी की जेलों में बंद 850 कैदियों को रिहा करने की बात पर भी सहमति बनी है।

हुसैन ने कहा कि दोनों देशों के बीच पांच करार हुए हैं। जिसमें द्विपक्षीय कारोबार को बढ़ावा देने के साथ-साथ, भारत और सऊदी अरब के बीच ऊर्जा को लेकर करार, पर्यटन क्षेत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रसार भारती और सऊदी अरब के बीच प्रसारण साझा करने का करार और इंटरनेशनल सोलर अलायंस के क्षेत्र में करार शामिल हैं। प्रिंस सलमान ने भारत में कुल 100 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है।

सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार है। कहा कि भारत पुलवामा आतंकी हमलों के बाद कूटनीतिक समझौतों के जरिए पूरी दुनिया में पाकिस्तान को अलग थलग करने की कोशिश में है और इसमें लगातार सफलता मिल रही है।