नवगछिया : भाकपा माले नेता जवाहर यादव की गोली मारकर हत्या, कनपटी में मारी एक गोली-Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में अपराधियों ने आपसी रंजिश में गांव के ही भाकपा माले नेता जवाहर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना देर रात करीब 9:00 बजे की है. जवाहर यादव उस समय अपने घर पर थे. एकाएक हथियार के साथ आ धमके अपराधियों ने पहले जवाहर के साथ बात आबादी की और जब तक लोग कुछ समझ पाते अपराधियों में से एक ने जवाहर के कनपटी में गोली मार दी और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सभी अपराधी भाग गए. गोली लगते ही जवाहर यादव जमीन पर गिर गए और वह पूरी तरह से अचित हो गए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरीक के बगड़ी में माले नेता की गोली मारकर हत्या

– देर रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

– कनपटी में मारी एक गोली, गोली लगते ही अचेत हुआ युवक

– भागलपुर का मायागंज जेएलएनएमसीएच अस्पताल में युवक की मौत

आनन फानन में उनके परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए भागलपुर मायागंज जेएलएनएमसीएच अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो जाने की सूचना मिली है. घटना की सूचना मिलते ही खरीक के थानाध्यक्ष दुबे देव गुरु ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए देर रात छापेमारी भी कर रही थी. कुछ ग्रामीण दबी जुबान से गांव के ही साकेत यादव द्वारा गोली चलाए जाने की बात कह रहे हैं. साकेत यादव अपने घर से फरार है.

जानकारी मिली है कि जवाहर का गांव में ही पड़ोसियों से भूमि विवाद चल रहा था और वर्षों से आपसी रंजिश का भी माहौल था. आशंका है कि आपसी रंजिश और भूमि विवाद के कारण ही अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी मिली है कि जवाहर यादव गांव में ही एक गुमटी दुकान चलाया करता था और भाकपा माले की राजनीतिक व सामाजिक गतिविधि में हिस्सा भी लेता था. खरीक पुलिस की एक टीम मायागंज अस्पताल के लिए भी रवाना हो गई है जहां पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है. देर रात खरीक थाने में परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी थी. इधर घटना के बाद भाकपा माले नेताओं में आक्रोश है