पटना के बाकरगंज स्थित जवेलरी दुकान से 14 करोड़ लूट कांड मामले को लेकर पिछले कई दिनों से ज्वेलर्स लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके कारण बिहार के अलग-अलग जिला के दुकानदारों अपनी दुकानों को बंद रखा है। इससे करोड़ों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। आभूषण कारोबारियों का कहना है कि पिछले 3 दिनों में 300 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि- ‘पिछले 3 दिनों से पूरे बिहार के सोना कारोबारी लूट का विरोध कर रहे हैं। इसकी वजह से हर रोज 100 करोड़ का व्यापार प्रभावित हो रहा है। अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का प्रभावित हो गया है। लेकिन हमलोगों ने यह निर्णय लिया है कि सरकार और डीएम एसएसपी के तरफ से आश्वासन दिया गया है की जल्द सारा सामान और अपराधी पकड़े जाएंगे तो हमलोग आज से दुकान खोल रहे है।’
विनोद कुमार ने बताया कि- ‘अगर प्रशासन के कहे अनुसार अगर ऐसा नहीं होता है तो जल्द बड़ा निर्णय लेंगे। राज्य स्तर पर आंदोलन होगा, सरकार को जीएसटी भी नही देंगे। वहीं दूसरे दुकानदार मनीष कुमार ने कहा कि अभी लगन का समय था। बिक्री ज्यादा होता मगर ऐसे वक्त में घटना हुई, हमलोग विरोध कर रहे है सरकार को भी नुकसान हुआ है। जो तीन प्रतिशत 3 कराेड़ टैक्स सरकार को जाता, उसका नुकसान हुआ।’

वही दूसरे दुकानदार मुकेश वर्मा ने बताया, ‘हम लोग आज से दुकान खोल रहे हैं, क्योंकि ऊपर के अधिकारियों से आश्वासन मिला है। अधिकारियों ने कहा कि हमलोग माल बरामदगी के एकदम करीब हैं। 2 से 3 दिनों में सारा माल बरामद कर लिया जाएगा।’
