नवगछिया। उज्जवला योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ललिता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि कार्ड बनाने के नाम पर कम्प्यूटर सेंटर के संचालक तेतरी के सौरभ कुमार ने 4 हजार रुपए ले लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फोन करने पर वह और पैसे की मांग कर रहा है। जब पैसे वापस करने को कहा तो उसने दो दिन में कार्ड देने की बात कही। अब पैसे मांगने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
