नारायणपुर – फटाके की चिंगारी से आग लगने से तीन घर जलकर राख -Naugcahia News

बिहपुर

नारायणपुर – प्रखंड के नगड़पारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या आठ कॉलेज टोला नारायणपुर में शुक्रवार की संघ्या फटाके की चिंगारी से आग लगने से मसोमात विधा देवी,विजय यादव,दिनेश यादव सहित तीन लोगों का पॉच फुस का घर जलकर राख हो गया विधा देवी ने बताया कि घर में रखे दो पलंग, चार चौकी,अनाज,खेती करने के लिए रखे लगभग 50 हजार रुपये नगदी समेत तीन बकरी झुलस कर मर गई.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से आग पर काबु पाया गया.मुखिया नरेंद्र कुमार ने पीड़ीत परिवार के मुआवजे के लिए सीओ नारायणपुर से दुरभाष से संपर्क कर घटना की जानकारी दी.वहीं सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि जॉचोपरांत पीड़ित परिवार को आपदा विभाग से मिलने वाली मुआवजे की राशि दी जाएगी.