जीबी कॉलेज, बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय और बी जे महिला कॉलेज में कुलपति के निधन पर शोक सभा -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया के गजाधर भगत महाविद्यालय में भागलपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर स्व नलिनी कांत झा को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार सिंहा कर रहे थे. श्री सिन्हा ने अपने वक्तव्य में पूर्व कुलपति के कार्यकाल की प्रशंसा की और उनके निधन को शिक्षा जगत और विश्वविद्यालय व जीबी कॉलेज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. शोक सभा में दिवंगत कुलपति के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया. शोक सभा में डॉक्टर शिव शंकर मंडल, डॉक्टर कलाधर मंडल, प्रोफेसर कमरुल होदा, राजकुमार प्रसाद, फिरोज अहमद, रामदेव यादव, डॉ मनोज शर्मा, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, मोहम्मद रिजवान अली, विनोद कुमार मिश्र, रामरक्षा चौधरी, प्रमोद रंजन, अशोक यादव, सुकेश कुमार, अमित कुमार, सौरभ, आदित्य कुमार आदि अन्य मौजूद थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ में शुक्रवार को एक शोकसभा आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी ने करते हुए कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ नलिनी कांत झा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. जिनके कम कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने कई आयाम स्थापित किये. इस मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक बिजय कुमार, वर्सर प्रो अनिल मंडल, शिक्षक संघ के सचिव प्रो रामानंद सिंह, मुख्य लिपिक अशोक कुमार सिंह, लेखपाल विनोदानंद मंडल, शिक्षक प्रो रणविजय यादव, प्रो तरुण कुमार, प्रो दिनकर आचार्य, प्रो माणिक चंद्र चांद, मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया सहित सभी उपस्थित शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत कुलपति को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. तदुपरांत प्रधानाचार्य भूपाल कृष्ण चौधरी ने महाविद्यालय में इस दिन के लिए शिक्षण कार्य स्थगित करने की घोषणा की.

बताते चले कि एल एन बी जे महिला कॉलेज भ्रमरपुर एवं जे पी कॉलेज नारायणपुर में शुक्रवार को कुलपति नलिनी कांत झा के निधन पर प्राचार्य की अध्यक्षता में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मीनट का मौन व्रत कर शोक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर प्राचार्य प्रो राजीव रंजन झा, प्राचार्य डा विभांशु मंडल, पुर्व प्राचार्य नलिन कुमार, एन एस एस पदाधिकारी वसंत कुमार मिश्र, सत्यनारायण झा, प्रेम कुमार मिश्र, सुदीप कु झा, राजीव मिश्र, दिलीप, रंजन, रीतेश, कुमोद सहित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं महाविद्यालय के छात्र छात्रा मौजूद थे.