नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर व बिहपुर रेलवे स्टेशन के मध्य बलाहा के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की अहले सुबह कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से कटिहार जा रहे पोलिटेक्निक कटिहार के छात्र बलाहा निवासी सियाराम शर्मा के पुत्र प्रशांत कुमार ट्रेन से गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी छात्र को इलाज के लिए मधुरापुर बाजार के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जख्मी छात्र को मायागंज रेफर किया. जख्मी छात्र ने बताया कि नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर चढकर कटिहार के लिए ट्रेन पर बैठे थे.


ट्रेन खुलते ही मोबाईल पर फोन आया बात करते करते गेट की और गया ही था कि पुर्व से घात लगाए पाकेटमार मोबाइल झपट कर चलते ट्रेन से कुद गया. गेट पर होने के कारण अनबायलेंस होकर मैं भी चलती ट्रेन से गिर पड़ा और बेहोश हो गया था.
