नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर उच्च विद्यालय गुरुवार को बिना पूर्व सूचना के बंद रहने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने निरीक्षण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें इंटर स्तरीय बालिका प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय और सैदपुर उच्च विद्यालय बंद मिला। उन्होंने बताया कि इसकी तत्काल मौखिक सूचना दे दी गई है। लिखित रिपोर्ट भी जमा किया जाएगा।
वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बिना किसी कारण से विद्यालय बंद रखना दंडनीय अपराध है। विद्यालय अगर बंद है तो इसके लिए प्रधानाध्यापक पूरी तरह जिम्मेवार होगा। उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण पूछने के साथ-साथ विद्यालय के कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि दीपावली और छठ के बाद बुधवार से ही उच्च विद्यालय खुल गया था। लेकिन सैदपुर उच्च विद्यालय और प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भी बंद है।

