इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर तबाही मचाने को तैयार -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी इस्माइलपुर -बिंद टोली में खतरे के निशान 31.60 को पार कर 31.94 में बह रही है. बिंद टोली में हुए 200 मीटर में हुए कटाव को रीस्टोर करने में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बीस बडी नावों के द्वारा छह सौ मजदूरों के माध्यम से युद्धस्तर पर फ्लड फायटिंग कार्य करवा कर बिंद टोली गाँव को सुरक्षित करने का निर्देश दिया था. परन्तु ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मात्र चार से पाँच बडी नावों के द्वारा ही फ्लड फायटिंग कार्य करवाया जा रहा है. जिससे बिंद टोली के ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है.

बाबू टोला कमलाकुंड पंचायत की मुखिया मीतु कुमारी ने अपने निजी कोष से बिंद टोली के विस्थापित परिवारों को चूडा व गुड का वितरण करवाया. यह जानकारी मुखिया पति अमर यादव ने दिया.