नारायणपुर के युवक की ट्रेन से कटकर सोनपुर में मौत -Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर प्रखंड के शाहपुर निवासी अनोज की रेल ट्रैक की पेंटिंग करने के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। रविवार को सोनपुर-छपरा रेलखंड पर नयागांव-शीतलपुर स्टेशन के बीच घटना हुई। वह ठेकेदार के साथ करता था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी, बेटा अमित कुमार, बेटी शिवानी कुमारी, निशा कुमारी व अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अनोज की कमाई से ही घर चलता था।

उसकी मौत हो जाने से सभी को परवरिश की चिंता सताने लगी है। सोमवार को देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंचा था। मंगलवार को शव का दाह-संस्कार किया जाएगा।