नवगछिया : लोक सभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है शहर से लेकर गांव तक सरगर्मी भी तेज होती जा रही है. चुनाव को लेकर क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि भी तेज हो गई है. पर मेलेट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस क्षेत्र में दबिश बनानी शुरू कर दी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पारा मेलेट्री फोर्स एवं पुलिस की गतिविधियों के तेज होने से चुनावी माहौल स्पष्ट रूप से दिखने लगा है. रविवार को भवानीपुर ओपी पुलिस के नेतृत्व में नारायणपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में पारा मेलेट्री फोर्स एवं भवानीपुर पुलिस के साथ फ्लेगमार्च निकाला.

इस दौरान फोर्स ने शरारती तत्व को हड़काया भी. पारा मेलेट्री फोर्स ने नारायणपुर प्रखंड के बूथ संख्या एक से सात, 40 से 43, 11 से 17, 18 से 24, 28, 29 एवं 31 बूथ पर पहुचे। पारा मेलेट्री फोर्स बूथ पर पूरे एक्शन मूड में मार्च कर रहे थे
