नवगछिया : 201 निशान लेकर चले श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा

EVENT

नवगछिया : नवगछिया: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा फागुन एकादशी के मौके पर सोमवार को विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से शुरू होकर 201 श्याम भक्तों द्वारा हाथों में खाटू वाले श्याम का निशान लेकर श्याम के भजनों पर झूमते और नाचते-गाते हुई। इस शोभा यात्रा से पहले रविवार को मारवाड़ी विवाह भवन में निशान पूजन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। मिडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि यह निशान शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर मंदरोजा, भागलपुर के लिए सुबह 8 बजे प्रस्थान हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


इस विशाल यात्रा में नवगछिया के अलावा कुर्सेला, खगड़िया और फारबिसगंज के श्याम प्रेमी भी शामिल थे और साथ में जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान नगरवासियों द्वारा श्याम भक्तों पर फूलों की बारिश की गई और रास्ते में विभिन्न संस्थानों द्वारा कैंप लगाकर भक्तों की सेवा की गई। इस यात्रा के दौरान श्याम भक्तों की सेवा के लिए कई स्थानों पर व्यवस्था की गई थी, जिनमें फूड प्लाजा में श्याम दीवाने, होटल वैभव में बाबा का हुक्म, साहुजी कोल्ड स्टोरेज में, सोहन केडिया द्वारा चलंत, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ विष्णु खेतान द्वारा भागलपुर जीरो माइल के पास चाणक्य विहार कॉलोनी में और भागलपुर देवी बाबू धर्मशाला में व्यवस्था की गई थी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए थे और स्थानीय प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा। अंत में, श्याम भक्तों ने मंदरोजा स्थित श्याम मंदिर में बावा श्याम को निशान अर्पित किया और पूजा-अर्चना के बाद देवी बाबु धर्मशाला में प्रसाद ग्रहण किया।