नारायणपुर : जन्माष्टमी के अवसर पर नारायणपुर के कृष्ण मंदिर परिसर में रविवार से दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन 50 महिला-पुरुष पहलवानों ने दांव आजमाए। पहले दिन महिला वर्ग में पटना की पहलवान धनवंती यादव, पुरुष वर्ग में कटिहार के करण यादव, अयोध्या के काशी बावा और दीपक बंगलिया का दबदबा रहा। पहलवानों के दांव-पेच देख दर्शक रोमांचित हो गए। प्रतियोगिता में यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली के पहलवान भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमित राणा ने पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अखाड़ा में दांव आजमातीं महिला पहलवान ।
सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका मंटू यादव, गुलशन यादव एवं महेंद्र यादव थे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी ने किया। आयोजन को नहीं सफल बनाने में मेला कमेटी के अध्यक्ष रणविजय यादव, मुखिया संजीव यादव, सरपंच छागो यादव, पप्पू यादव, मनोज यादव, संजय मंडल, कुणाल आनंद, त्रिवेणी मालाकार, बबलू झा, अतुल कुमार, सुनील यादव, प्रसून कुमार ने सहयोग किया।
वहीं रात में श्रीकृष्णा नाट्य कला परिषद के कलाकारों ने तिरंगा झुकेगा नहीं नाटक का मंचन किया। मेला समिति के अध्यक्ष रणविजय यादव ने बताया कि दंगल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार दोपहर 2 बजे से होगा।

वही प्रखंड के कृष्ण मंदिर परिसर अखाड़ा में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। जिसमें महिला वर्ग में धनवंती यादव और पुरुष वर्ग में दीपक यादव विजेता बने। रेफरी के रूप में खरीक के गुलशन यादव और महेंद्र यादव थे। आयोजन समिति सदस्य और प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव व पूर्व विधायक अमित राणा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, बनारस, हरियाणा सहित अन्य स्थानों से 50 से अधिक पहलवान शामिल हुए। महिला वर्ग में पटना की धनवंती ने पांच से अधिक मुकाबलों में जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में खगड़िया के दीपक यादव ने दस पहलवानों को हराकर जीत दर्ज की।
मौके पर मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, शिक्षक चेतन परदेशी, रंजू शर्मा, बबलू झा, भवेश पहलवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उद्घोषक सुधीर यादव ने बताया कि सोमवार को कुश्ती का फाइनल होगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
