खरीक। 14 नंबर सड़क पर थाना क्षेत्र के जमालदीपुर के समीप शुक्रवार को इसी गांव की बच्ची साह की आठ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी को तेज रफ्तार से बिहपुर की तरफ जा पुलिस गाड़ी ने धक्का मार दिया। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर पहुंची खरीक पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लायी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे होकर घर जा रही थी। इसी दौरान पहले नवगछिया एसपी की गाड़ी बिहपुर की तरफ गई। उसके कुछ ही देर बाद पीछे से आ रही स्कॉट गाड़ी ने बच्ची को धक्का मार दिया। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। जिसके बाद लोग उग्र हो गये। वहीं मौके पर पहुंचे समाजसेवी दीपक रंजन एवं थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर कर शांत किया।

