नवगछिया : १ करोड की फि’रोती के लिए राजधानी से अपहृत मास्टर का बेटा खरीक से बरामद -Naugachia News

Crime Reoprts

पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र से फिरौती के लिए बीते शुक्रवार को अपहृत 12 वर्षीय एक शिक्षक पुत्र को पटना एसटीएफ, दीदारगंज थाने पुलिस ने सोमवार को खरीक थाना क्षेत्र के गोटखरीक गांव में छापामारी कर बरामद कर लिया। छापेमारी में नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर, खरीक, भवानीपुर और झंडापुर थाने की पुलिस भी शामिल थी। एसटीएफ की टीम ने आरोपी गोटखरीक निवासी कैलाश शर्मा और उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी दंपति और शिक्षक पुत्र को लेकर पटना एसटीएफ सोमवार की दोपहर अपने साथ ले गई। दीदारगंज थानेदार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि छापामारी टीम अब तक पटना नहीं पहुंची है। पटना पहुंचने के बाद ही पूरी जानकारी दी जा सकती है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि शिक्षक के मकान बनाने का ठेका लिया था। मजदूरी में महज पांच-सात हजार रुपए प्रतिमाह ही कमा पाता था।

जिससे परिवार का परवरिश नहीं हो पाता था। इसी कारण मैंने शिक्षक के पुत्र का अपहरण किया था। फिर उसने मोबाइल पर शिक्षक से एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। शिक्षक के 70 लाख रुपए देने पर वह राजी हुआ। सूत्रों की मानें तो रविवार रात शिक्षक को लेकर एसटीएफ और दीदारगंज पुलिस खरीक पहुंची। इस दौरान आरोपी से लगातार शिक्षक के मोबाइल पर बातचीत होती रही। पटना एसटीएफ व पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का लोकेशन मिलते ही उसके घर पर धावा बोल दिया। और आरोपी कैलाश व उसकी पत्नी को दबोच लिया। हालांकि इस संबंध में खरीक थानेदार ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

70 लाख में फाइनल हुई थी फिरौती की रकम

आरोपी कैलाश शर्मा दीदारगंज निवासी शिक्षक रंजीत कुमार के यहां पिछले एक माह से ठेके पर गृह निर्माण का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसने शिक्षक के 12 वर्षीय बेटा को बहला-फुसलाकर बीते शुक्रवार को अपहरण कर लिया। इसके बाद वह शिक्षक के बेटे को लेकर पैतृक गांव आने के बाद शिक्षक को फोन कर कहा कि तुम्हारे बेटे का अपहरण मैंने किया है। अगर तुम अपने बेटे को सुरक्षित वापस चाहते हो तो एक करोड़ रुपए फिरौती देना होगा। अन्यथा तुम्हारे बेटे की हत्या कर गंगा में फेंक देंगे।

मोबाइल पर बातचीत के दौरान शिक्षक के आरजू-विनती के बाद 70 लाख रुपए देने पर वह राजी हुआ। रविवार रात शिक्षक को लेकर एसटीएफ और दीदारगंज पुलिस खरीक पहुंची। इस दौरान आरोपी से लगातार शिक्षक के मोबाइल पर बातचीत होती रही। पटना एसटीएफ व पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का लोकेशन मिलते ही उसके घर पर धावा बोल दिया। और आरोपी कैलाश व उसकी पत्नी को दबोच लिया।