नवगछिया| स्टेशन रोड स्थित दो किराना व एक आलू-प्याज की दुकान का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने हजारों के सामान उड़ा लिए। नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ उन्हें अब तक दुकानदारों ने कोई सूचना नहीं दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इधर चोरी की घटना को लेकर नवगछिया स्टेशन के दुकानदारों में भय का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि आए दिन स्टेशन में चोरी की घटना हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि दो दिन पूर्व भी चोरों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी की थी।

