नवगछिया : हल्की बारिश में ही तालाब बनी सड़क गड्‌ढे में गिर घायल हो रहे बाइक सवार- Naugachia News

NEWS

रंगरा प्रखंड के साधुपुर गांव को से नवगछिया बाजार से जोड़ने वाली मुख्य सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुए चार माह से अधिक समय बीत गए लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से सड़क की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। हालात यह है कि सड़क पर पैदल चलने में भी लोंगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार की सुबह हुई हल्की बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। बारिश के कारण जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है। इससे इन गड्ढों में गिरकर बाइक सवार घायल हो रहे हैं। जलजमाव व कीचड़मय सड़क से गुजरने में स्कूली बच्चों को अधिक दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त सड़क की स्थिति पिछले 30 वर्षों से दयनीय बनी हुई है।

काफी जद्दोजहद के बाद सड़क निर्माण का टेंडर हुआ है। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू तो हुआ लेकिन सड़क अब तक पूरा नहीं हो पाया। हमलोगों को उम्मीद थी कि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा तो परेशानी से राहत मिलेगी। लोगों ने कहा कि यह सड़क रंगरा प्रखंड के साधोपुर, बनियावैसी, जहांगीर सहित अन्य गांव को जोड़ती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक पदाधिकारी से सड़क निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने की मांग की है।