बाल दिवस : नवगछिया अनुमंडल के विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम -Naugachia News

NEWS

बाल दिवस के अवसर पर अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों व सामाजिक संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जन्म दिवस को मनाया व बच्चों को उनके बच्चों के प्रति प्रेम की जानकारी दी। बाल दिवस के अवसर पर बालभारती विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ मुकेश कुमार ने किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेजस्वी पब्लिक स्कूल एवं किड्स प्ले स्कूल सिंघिया मकन्दपुर नवगछिया में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रतिमा पर स्कूल के प्रधानाचार्य सीपीएन चौधरी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं व सभी छात्र छात्राओं ने पुष्प अर्पित किए इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य सी पी एन चौधरी तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवनी के बारे में बताए तथा सभी बच्चों के बीच चॉकलेट एवं गिफ्ट का वितरण किया गया l

प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह ने मेले में उपस्थित अभिभावक छात्र-छात्राओं व अतिथियों का स्वागत किया। एसडीओ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में रचनात्मक कौशल का विकास होता है। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने जल संरक्षण, पर्यावरण में पेड़ पौधों का महत्व जंक फूड के नकारात्मक परिणाम आदि के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती

गोपालपुर | प्रखंड के लत्तीपाकड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक की अध्यक्षता में बाल दिवस पर चाचा नेहरू की 130वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी कलम, वह मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर नवीन कुमार व अन्य मौजूद थे।