नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के दुर्गा मंदिर, हरियापट्टी और गौशाला रोड में बुधवार को अतिक्रमण हटाने आये पदाधिकारियों की टीम को दुकानदारों और स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. लिहाजा प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा. दुकानदारों के विरोध के बीच दो घंटे के बाद ही अतिक्रमण की कार्रवाई को प्रशासन को बंद कर बैरंग लौटना पड़ा. बुधवार की दोपहर को कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा एवं नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर के नेतृत्व में पुलिस बलों की मौजूदगी में नवगछिया शहर के गौशाला रोड, दुर्गा स्थान रोड एवं हरियापट्टी रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया नगर पंचायत : अतिक्रमण मुक्त करने आये पदाधिकारियों का विरोध
– बैरंग लौटे पदाधिकारियों की टीम
– भारी विरोध के बीच दो घंटे में ही पदाधिकारी हुए बैक
– छोटे दुकानदारों ने कहा पहले स्थाई अतिक्रमण हटाये प्रशासन

गौशाला रोड में अतिक्रमण हटाने के बाद पदाधिकारी दुर्गास्थान रोड में जेसीबी लेकर पहुंचे. जहां अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू होते हैं दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. दुकानदारों का कहना था कि नगर पंचायत की यह दोहरी नीति है. एक तरफ जहां नगर पंचायत द्वारा रसीद काटकर बट्टी की वसूली की जाती है. तो दूसरी तरफ हम लोगों को हटा भी दिया जाता है. वही जो स्थाई रूप से अतिक्रमण किए हुए लोग हैं उन लोगों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है.
नगर पंचायत को पहले सीमांकन कर उसके बाद लोगों को नोटिस कर अतिक्रमण की कार्रवाई की जानी चाहिए. लेकिन बिना नोटिस निर्गत किए सिर्फ मंगलवार को माइकिंग कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई. ऐसे में जिन लोगों का अतिक्रमण नहीं था उन लोगों की दुकानों को भी हटा दिया गया. दुकानदारों ने कहा कि अगर अगर प्रशासन अतिक्रमण हटाना चाहती है तो अस्थाई रूप से हटाए और सभी लोगों पर कार्रवाई करें. ऐसे फुटकर दुकानदारों पर कार्रवाई कर प्रशासन खाना पूर्ति नहीं करें. दुकानदारों के विरोध के बीच नगर पंचायत प्रशासन को तत्काल अतिक्रमण की कार्रवाई को रोकना पड़ा. आक्रोशित दुकानदारों को नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने शांत किया.

हर हालत नगर पंचायत होगा अतिक्रमण मुक्त : कार्यपालक पदाधिकारी
नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत द्वारा अस्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की दुकानें हटाने की कार्रवाई की गई है. स्थाई अतिक्रमणकारियों पर भी कार्रवाई होगी. त्यौहार को लेकर तत्काल अतिक्रमण की कार्रवाई को रोक दी गई है. त्योहार के बाद धारा 423 के तहत कार्रवाई की जाएगी. हर हालत नगर पंचायत को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा.
