नवगछिया । खरीक में हथियार बन्द अपराधियों ने नया टोला तेलघी निवासी दिलीप कुमार पिता विजय रजक से हथियार के बल पर लाल रंग की हीरो डिलक्स व नगदी छीन ली। साथ ही बंदूक के कुंदे से पीटकर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार की देर रात में लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस संबंध में पीड़ित ने खरीक थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह संध्या समय घनश्याम मण्डल के पुत्र अकंज के साथ अपनी बाइक से खरीक बाजार से तेलघी की ओर जा रहा था। विश्वकर्मा चौक के पास तीन लोग दो छोटे और एक बड़े कद के युवक खड़े थे। सभी के हाथ में हथियार था। उनलोगों ने मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया।
मोटरसाइकिल रोकते ही अपराधियों ने कुंदे से पीटना शुरू कर दिया। इस पर दिलीप बाइक छोड़कर भाग गया। दूसरे युवक अंकज को उनलोगों ने पीटा और पास से 300 रुपये छीन लिये। खरीक थानाध्यक्ष पंकज ने बताया कि लूट की घटना घटी है। प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरे की तलाश में छापेमारीं की जा रही है।

