गला दबाकर हत्या करने मामले में प्राथमिकी दर्ज-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी कैलाश शर्मा के पुत्र सौरभ कुमार की बुधवार देर शाम गला दबाकर चचेरे भाई द्वारा हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद गुरुवार को नवगछिया थाना में मृतक सौरभ के पिता कैलाश शर्मा के बयान पर प्राथमिकी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दर्ज कर ली गई है.  कैलाश शर्मा द्वारा अपने भतीजे कुंदन, बबलू और किशोर शर्मा, राजेश शर्मा और रामविलास शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. जिसको लेकर बुधवार की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि पांचों आरोपियों द्वारा जबरन मारपीट करने की नौबत आ गई. जिसके बाद शाम में बहाने से सौरभ को दादी के कमरे में बुलाकर गला दबा कर मार डाला गया. इसी मामले में गुरुवार को कैलाश शर्मा के भतीजे आरोपी कुंदन और बबलू को नवगछिया थाना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. वही नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि बचे आरोपियों के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.