करंट लग गया और वह जमीन पर जा गिरा, मायागंज रेफर-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया:  परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मेदि मलिक के 25 वर्षीय पुत्र अरुण मलिक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुमंडल अस्पताल में परिजनों ने बताया कि घर में बिजली का तार टूटा हुआ था जिसे जोड़ने के लिए उसका पुत्र बिजली के तार को जोड़ रहा था इस दौरान उसे करंट लग गया और वह जमीन पर जा  गिरा. वही अनुमंडल अस्पताल में अरुण मलिक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है.