नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर त्रिमुहानघाट कोसी तटबंध पर मंगलवार की रात लगभग 1:30 बजे नकाबपोश अपराधियों ने भोजूटोल के पास स्लूइस गेट निर्माणाधीन तटबंध के पास कैंप पर मजदूर, पोकलेन चालक के साथ हथियार की नोक पर मारपीट कर 30 हजार रुपए, पावर बैंक, मोबाइल लूट लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लूट के शिकार बेगूसराय के चिड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सिवरी निवासी विपीन सहनी, प्रकाश सहनी, अरविंद सहनी व हजारीबाग के गोविन्दपुर निवासी मुकेश यादव, पोड़ैया निवासी छोटेलाल यादव का नाम शामिल है। मजदूरों के मेठ विपीन ने बताया कि अपराधियों ने एक मजदूर पर रिवाल्वर सटाकर चदरा से बने कैम्प का दरवाजा को खुलवाया।

खोलने के बाद सीने में हथियार सटाकर बैग में रखे मजदूर को बांटने व गाड़ी में तेल डलवाने के लिए रखे 25 हजार रुपये ले लिया। मोटरसाइकिल की चाबी मांगने लगे, इनकार सुन मारपीट किया व गुस्से में गाली देते हुए गोली चला दी।

लेकिन गोली नहीं चली, फिर वापस आने की धमकी देते हुए कुशाहा गांव की ओर चले गए। लगभग दो बजे कुशाहा गांव के पास कोसी तटबंध निर्माण में लगे दो पोकलेन चालक से दो हजार रुपये व तीन हजार के साथ पांच हजार नकदी व मोबाइल देने से इनकार करने पर मारपीट कर छिन लिया।

