नवगछिया : विक्रमपुर में चाकू के हमले से युवक घायल, मायागंज रेफर

Crime Reoprts

बिहपुर : पैसा लेनदेन के विवाद में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे विक्रमपुर के वार्ड नंबर 8 निवासी खाना बनाने वाले मिस्त्री मुकेश पोद्दार (34) को लेबर ने चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू मुकेश के दाहीने कमर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। चाकू मारने वाला लेबर फरार हो गया। इधर परिजनों ने घायल मुकेश को बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये लाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मायागंज रेफर कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुकेश अभी नाम बताने में असमर्थ है। वहीं बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि चाकूबाजी की घटना को लेकर आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।