नवगछिया : स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाने को लेकर एसडीओ ने मांगा रिपोर्ट, स्थान को चिन्हित-Naugcahia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में रेलवे विभाग के पदाधिकारी, नगर पंचायत के पदाधिकारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित नवगछिया स्टेशन रोड के दुकानदार मौजूद थे. बैठक में स्टेशन रोड के अतिक्रमण को हटाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में एसडीओ मुकेश कुमार ने स्टेशन रोड में कहा अतिक्रमण है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में जानकारी रेलवे के पदाधिकारी से ली. इस संदर्भ में एसडीओ ने रेलवे के पदाधिकारी से स्टेशन रोड में जहां अतिक्रमण है उक्त स्थान को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण की विस्तृत रिपोर्ट समर्पित करने की बात कही.

मालूम हो कि स्टेशन रोड में अतिक्रमण होने के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है. स्टेशन रोड में जाम रहने के कारण आए दिन यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है. जाम रहने से नवगछिया शहर में खरीददारी करने आए लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना होता है.