नवगछिया| स्टेशन पर प्लेट फार्म संख्या दो पर बुधवार जीआरपी ने आठ बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। जीआरपी प्रभारी शत्रुघन प्रसाद ने कहा कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर लावारिस अवस्था में बैग पड़ा हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैग के पास किसी को नहीं देख संदेह होने पर पुलिस ने उसके बारे में स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ की लेकिन किसी ने बैग अपना नहीं बताया। इसके बाद जब बैग को तलाशी ली गई तो उससे 750 एमएल की आठ बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बरामदगी के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

