नवगछिया : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

सूचना/खबरे

नवगछिया में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, सोशल मीडिया के माध्यम से नवीन कुमार ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया था। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नवीन कुमार की तलाश जारी कर दी। मोबाइल समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ ही घंटे में युवक पकड़ा गया

नवगछिया पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना को सत्यापन करते हुए साइबर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई।

इसके बाद संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ नवगछिया के नेतृत्व में एक टीम गठित हुई। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर महज ही कुछ घंटे में वायरल करने वाले आरोपी नवीन कुमार को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।