नवगछिया : बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी ठोकर, दो घायल

सूचना/खबरे

नारायणपुर : प्रखंड के एनएच-31 नारायणपुर चौक से दो मीटर पश्चिम दो बाइक आमने-सामने टकरा गयी. रतवारा के दो व्यक्ति घायल हो गये. सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नारायणपुर निजी क्लिनिक पहुंचाया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामने से ठोकर मारने वाला बाइक सवार फरार हो गया. ठोकर मारने वाला पसराहा की तरफ से नारायणपुर की ओर जा रहा था. रतवारा वाले मधुरापुर बाजार कर पहाड़पुर किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था.

एसआई शिव कुमार राम ने बताया कि इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजा गया है. एक घायल का नाम रतवारा के विपिन शर्मा का पुत्र नेल्सन मंडेला व दूसरा अन्य जख्मी है.