नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बाबू टोला कमलाकुंड में बुधवार की देर रात मुख्य सड़क पर अज्ञात स्कार्पियो के ठोकर से घंटे मंडल पिता स्व. श्री मंडल, मिथुन कुमार पिता उमेश मंडल, संजीत कुमार पिता किशोरी मंडल व मिट्ठू मंडल पिता रामदेव मंडल गभींर रूप से घायल हो गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी ग्राम गोपालपुर के हैं। आसपास के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
